बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में समाजवादी पार्टी की तरफ से शिकारपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी शिव कुमार शर्मा ‘सीटू भाई’ द्वारा नगर में बनाए गए कार्यालय पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में समाजवादी पार्टी की तरफ से शिकारपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी शिव कुमार शर्मा ‘सीटू भाई’ द्वारा नगर में बनाए गए कार्यालय पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा सीटू भाई ने केक काटकर माननीय अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना की। केक काटने के बाद मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में माननीय अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर उपस्थित रहे
नगर अध्यक्ष मोहम्मद गाजी, नगर महामंत्री संजीव शर्मा, संजीव चौधरी, गौरव शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, डॉ परवेज आलम, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद सलमान, जावेद सिद्दीकी, मोहम्मद नईम, अजीम, सौरव मीणा, संदीप मीणा, रवि ठाकुर, सूरज ठाकुर, धर्मेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनपद बुलंदशहर की तहसील अनूपशहर में बुधवार की सुबह हुई सीजन की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका प्रशासन के सफाई व्यवस्था के दावों की हवा निकाल दी है। मानसून की पहली ही फुहार ने पूरे नगर को जलमग्न कर दिया, जिससे पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर हुई है@CMOfficeUP @dmbulandshahr pic.twitter.com/sUyyESIF2y
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026













