बुलंदशहर
बुलंदशहर जयपुर, राजस्थान में आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश का परचम लहराते हुए भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार सिंह एवं लाल सिंह तोमर ने बुलंदशहर जनपद का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जयपुर, राजस्थान में आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव में उत्तर प्रदेश का परचम लहराते हुए भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार सिंह एवं लाल सिंह तोमर ने बुलंदशहर जनपद का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया।
यह महोत्सव राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में तथा हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। मंच पर उत्तर प्रदेश व राजस्थान के उद्यान, कृषि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आम की नई उन्नत किस्में, फसल उत्पादन बढ़ाने की तकनीक, आधुनिक सिंचाई, कीट-रोग प्रबंधन, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग और सीधे मंडी तक विपणन पर गहन मंथन हुआ। बुलंदशहर के प्रतिनिधियों ने जनपद में आम की खेती, उत्पादन क्षमता और किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा।
कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, किसानों को जागरूक करने और नई तकनीक अपनाने में प्रेरणा देने के लिए ठाकुर शिवकुमार सिंह एवं लाल सिंह तोमर को महोत्सव मंच से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे बुलंदशहर जनपद के किसानों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बना।
भारतीय किसान संघ ने दोनों प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि वे आगे भी किसान हित और कृषि विकास के लिए इसी लगन से काम करते रहेंगे।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













