बुलंदशहर: ग्राम डूंगरा जोगी में विधायक संजय शर्मा की मौजूदगी में सुना गया मन की बात का 135वां संस्करण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का आज देश भर के साथ-साथ बुलंदशहर के ग्रामीण अंचलों में भी सामूहिक श्रवण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का आज देश भर के साथ-साथ बुलंदशहर के ग्रामीण अंचलों में भी सामूहिक श्रवण किया गया। इसी कड़ी में जहांगीराबाद/अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम डूंगरा जोगी के बूथ संख्या 351 पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

मुख्य अतिथि रहे विधायक संजय शर्मा

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में अनूपशहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर बेहद ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान विधायक संजय शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के सुदूर क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक बदलावों, नवाचारों और प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के इस लोक-कल्याणकारी संदेश को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

बूथ स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं रामपाल सिंह (मंडल अध्यक्ष),मनीष शर्मा (मंडल उपाध्यक्ष),रवि पवार (शक्तिकेंद्र संयोजक),कपिल गुर्जर (शक्तिकेंद्र प्रभारी),अशोक शर्मा, टीटू डीलर, डॉक्टर राजीव पवार और नीनू शर्मा इनके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामवासी और मातृशक्ति भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रबुद्ध नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में उठाए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासपरक विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही, सभी ने एकजुट होकर देश और समाज के नव-निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.