बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के स्याना मै भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय किसानों ने उपजिलाधिकारी स्याना लाल विश्वकर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के स्याना में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय किसानों ने उपजिलाधिकारी स्याना लाल विश्वकर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में किसानों को बिजली, पानी, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाया गया। किसान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति, नहरों में समय पर पानी छोड़े जाने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी।
एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित निपटारा कर प्रशासन और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
इस अवसर पर सतपाल सिंह, पुष्पेन्द्र ठाकुर आहार,सुनील कुमार, राममोहन शर्मा, हरेंद्र सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य किसान उपस्थित रहे।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












