बलरामपुर
पुलिस विभाग की गरिमा,अनुशासन और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस विभाग की गरिमा,अनुशासन और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा एसपी कार्यालय के सभा कक्ष में समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक विशेष समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में जहाँ एक ओर सोशल मीडिया के मर्यादित उपयोग और सख्त अनुशासन के पाठ पढ़ाए गए, वहीं दूसरी ओर धरातल पर तैनात पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
सोशल मीडिया पर अशोभनीय रील या पोस्ट डाली, तो होगी सख्त कार्रवाई
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने पुलिस आचरण और सोशल मीडिया की संवेदनशीलता पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने डिजिटल युग की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए कहा
सतर्कता और संयम: वर्तमान समय में सोशल मीडिया का प्रभाव बेहद व्यापक है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का यह नैतिक और विभागीय दायित्व है कि वह कोई भी पोस्ट, वीडियो, रील या चैट साझा करते समय पूर्ण सतर्कता और संयम बरते।
अशोभनीय गतिविधियों पर रोक: कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या वर्दी में अव्यावसायिक, अशोभनीय वीडियो, अभद्र व्यवहार या आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करेगा।
प्रतिष्ठा पर न आए आंच: सभी को स्पष्ट हिदायत दी गई कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणी या व्यवहार न करें, जिससे खाकी की निष्पक्षता और समाज में विभाग की प्रतिष्ठा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े। नियमों का उल्लंघन करने वाले कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एएसपी ने खुद सुनीं कर्मियों की समस्याएं, मौके पर दिए निस्तारण के आदेश
अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ-साथ प्रशासन ने पुलिसकर्मियों के कल्याण का भी पूरा ध्यान रखा। गोष्ठी के दूसरे चरण में एएसपी विशाल पाण्डेय ने सभा कक्ष में मौजूद समस्त छोटे-बड़े पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की विभागीय और व्यक्तिगत (पारिवारिक/स्वास्थ्य संबंधी) समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना।
जवानों की कार्यक्षमता प्रभावित न हो, इसके लिए एएसपी ने कई समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया तथा शेष मामलों के समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित पटल प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आमजन का विश्वास बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी
गोष्ठी के समापन पर एएसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों को संदेश दिया कि पुलिस विभाग की साख और आम जनता का विश्वास बनाए रखना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे महकमे की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी कार्मिक पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और मर्यादा की सीमा में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और सोशल मीडिया का उपयोग सदैव विवेकपूर्ण व जिम्मेदारी के साथ करते हुए समाज की सुरक्षा में अपना सक्रिय योगदान दें।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












