बुलंदशहर
बुलंदशहर:भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन, केन्द्रीय कार्यालय चांदपुर रोड, बुलन्दशहर द्वारा प्रांजल शर्मा, पुत्री प्रदीप कुमार, निवासी महावीर गंज, जलेसर, तहसील जलेसर, जनपद एटा, उत्तर प्रदेश को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष युवा गौ रक्षा एटा पद पर मनोनीत किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर:भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन, केन्द्रीय कार्यालय चांदपुर रोड, बुलन्दशहर द्वारा प्रांजल शर्मा, पुत्री प्रदीप कुमार, निवासी महावीर गंज, जलेसर, तहसील जलेसर, जनपद एटा, उत्तर प्रदेश को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष युवा गौ रक्षा एटा पद पर मनोनीत किया गया है।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम लता ठाकुर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र दिनांक 26/06/2026 के अनुसार, प्रांजल शर्मा अब एटा जिले में संगठन की युवा इकाई का नेतृत्व करेंगी।
संगठन ने विश्वास जताया है कि प्रांजल शर्मा किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। उनसे अपेक्षा है कि वे संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को एकजुट करेंगी और गौ रक्षा के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाएंगी। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किसानों की आवाज को मजबूत करने का कार्य करेंगी।
नियुक्ति ललेश उपाध्याय, प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा की गई। भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन ने प्रांजल शर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के कार्यों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












