बुलंदशहर
बुलंदशहर खुर्जा नगर मै भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते बिजली लोड ने तेलियाघाट बिजलीघर में बड़ा हादसा कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर खुर्जा नगर मै भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते बिजली लोड ने तेलियाघाट बिजलीघर में बड़ा हादसा कर दिया। ओवरलोड के कारण बिजलीघर में लगे 10 मेगावाट क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर बिजलीघर परिसर में अफरातफरी मच गई और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

घटना दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले ट्रांसफॉर्मर से तेज धमाके की आवाज आई और फिर उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में पूरी यूनिट आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हाई वोल्टेज और तेज लपटों के कारण वे असफल रहे।
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर के अंदर भरा तेल गर्म होकर आग पकड़ लेता है, जिससे बुझाना काफी मुश्किल हो जाता है। आग बुझने के बाद फायरकर्मियों और बिजलीकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बिजली आपूर्ति ठप, मरम्मत शुरू
इस हादसे के कारण खुर्जा नगर के तेलियाघाट, नया बाजार, रेलवे रोड और आसपास के दर्जनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी और इनवर्टर जवाब देने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था से आंशिक आपूर्ति शुरू की गई है और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि 24 घंटे के अंदर पूरी आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गर्मी के मौसम में अनावश्यक लोड न डालें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












