बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम औखद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम औखद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले 35 वर्षीय राजेंद्र बघेल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र बघेल अपनी पत्नी सुनीता देवी को विदा कराने के लिए अपनी ससुराल (पहासू क्षेत्र के ग्राम रिसालू) जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजेंद्र बघेल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे (पिता स्वर्गीय बलवीर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है)। घर की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके इस असमय निधन से परिवार के सामने भावनात्मक के साथ-साथ गहरा आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। राजेंद्र अपने पीछे अपनी वृद्ध माता शकुंतला देवी (60 वर्ष), बुजुर्ग दादी ओमवती देवी (85 वर्ष), पत्नी और एक 3 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गए हैं।
ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता की मांग
घटना की सूचना मिलते ही औखद गांव में मातम पसर गया और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, सुरेश बघेल, महेंद्र सिंह बघेल, अरविंद बघेल, अमर सिंह बघेल, मोती सिंह बघेल और मुकेश ठाकुर सहित तमाम ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













