महराजगंज: सिंदुरिया पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, सिंदुरिया पुलिस ने शनिवार 27 जून को दो अलग-अलग मामलों से संबंधित वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पहली गिरफ्तारी: नरायनपुर से रोहित गिरफ्तार

थाना सिंदुरिया के उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ मिलकर माननीय न्यायालय अपर सिविल जज अवर खण्ड, कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज द्वारा निर्गत वाद संख्या 3367/17 (जरावती बनाम राधे) से संबंधित वारंटी रोहित (45) पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार किया। यह मामला थाना कोतवाली से संबंधित है, जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 और 452 भादवि (IPC) के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त सिंदुरिया थाने के ग्राम नरायनपुर का निवासी है।

दूसरी गिरफ्तारी: मिठौरा से मदन दबोचा गया

इसी क्रम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह की टीम ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए ग्राम मिठौरा निवासी मदन (52) पुत्र पुन्नी को गिरफ्तार किया। मदन के खिलाफ माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03/न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा वाद संख्या 12190/25 (सरकार बनाम मदन) के तहत वारंट जारी था। यह मामला थाना सिंदुरिया में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत दर्ज है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल हृदयानन्द यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.