सिकंद्राबाद: केनरा बैंक चौक पर ठेलियों का कब्ज़ा, नगर पालिका की हिलाहवाली से रोज लगता है जाम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंद्राबाद नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह लगने वाले जाम ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चों और बुजुर्गों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंद्राबाद नगर निगम क्षेत्र में जगह-जगह लगने वाले जाम ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चों और बुजुर्गों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। इस जाम के झाम में हाथ ठेली वालों का भरपूर सहयोग रहता है, जबकि नगर पालिका अतिक्रमण के नाम पर खानापूर्ति कर इति कर लेती है।

काजीबाड़ा केनरा बैंक चौक पर रोज यही मंजर देखने को मिलता है। पालिका कर्मी जैसे ही अतिक्रमण हटाकर जाते हैं, वैसे ही हाथ ठेली व्यापारी अपनी हठधर्मी और मनमानी पर उतर आते हैं। कानून को बोना समझते हुए ठेंगा दिखाते हैं और अपना हक समझकर उसी जगह जम जाते हैं। नतीजा, चौक पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है।

बीती शाम भी ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। उस समय ई-रिक्शा चालक भी जाम लगाने में अपना सहयोग करते नजर आए। सब्जी मंडी के आसपास तो हालात और भी बदतर हैं।

नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बोर्ड बैठक में कई बार वादा किया था कि ई-रिक्शा चालकों के लिए वन-वे रूट निर्धारित किया जाएगा ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो। मगर वह कानून आज तक लागू नहीं हो सका। वादे फाइलों में कैद हैं और जनता सड़कों पर जाम झेल रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि काजीबाड़ा चौक से स्थायी अतिक्रमण हटाया जाए और ई-रिक्शा के लिए घोषित वन-वे रूट को तत्काल लागू कर आमजन को राहत दी जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.