बुलंदशहर में नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी फरार, 3 टीमें गठित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना रात में हुई जब परिवार के सदस्य नीचे सो रहे थे और बच्चे छत पर सो रहे थे। आरोप है कि आरोपी युवक ने चाकू की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी पहले भी बच्ची से छेड़छाड़ करता था।

घटना की सूचना पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने बताया कि पोक्सो
सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.