सिकंदराबाद कार्यालय में जनसुनवाई, जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने स्थित कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने स्थित कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रार्थना पत्र सौंपे।

सभी प्रार्थना पत्रों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद उन पर तत्काल संज्ञान लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “सुशासन, सेवा और संवेदनशील प्रशासन” के संकल्प को आधार बनाकर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी भावना के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जनसुनवाई के दौरान यह भी दोहराया गया कि जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और जनसेवा ही हमारा संकल्प है। सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसकी शिकायतों का समय पर समाधान हो।

बताया कि भविष्य में भी इसी क्रम में जनसुनवाई आयोजित कर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी, ताकि शासन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके और विकास के कार्यों को गति मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.