महराजगंज: साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ठगी के ₹10,000 पीड़ित के खाते में वापस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पीड़ित के साथ हुई ₹10,000 की साइबर ठगी की पूरी रकम उसके बैंक खाते में वापस करा दी है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम टीकर निवासी नईमुद्दीन अंसारी पुत्र जहीरूल अंसारी के साथ 13 सितंबर 2025 को ₹10,000 की साइबर ठगी की घटना हुई थी। ठगी के शिकार पीड़ित ने बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल  पर अपनी शिकायत संख्या: 23109250140490 दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में थाना साइबर सेल ने तत्परता दिखाई और एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस के इस प्रयास के फलस्वरूप शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि ₹10,000 सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस आ गई। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने महराजगंज पुलिस व साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है।

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.