महराजगंज: तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई, ₹24,000 जुर्माना

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बागापार फरेंदा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बागापार फरेंदा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार 27 जून को बड़ी कार्रवाई की गई। थाना फरेंदा क्षेत्र के अंतर्गत फरेंदा–सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस और फरेंदा थाने की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्पीड राडार गन की मदद से तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों की सघन जांच की। इसके साथ ही, बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से यात्री बसों में फायर सिलेंडर अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट विंडो आपातकालीन खिड़की और अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का भी मौके पर निरीक्षण किया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा (स्पीड लिमिट) का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों और सुरक्षा उपकरण न होने या उनके क्रियाशील न पाए जाने पर 4 यात्री बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने कुल 12 वाहनों का चालान काटते हुए ₹24,000 का शमन शुल्क (जुर्माना) अधिरोपित किया है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.