महराजगंज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे अवैध तस्करी रोकथाम अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर एक महिला तस्कर को 19 लीटर नेपाली शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान बिन्द्रवती (उम्र 55 वर्ष) पत्नी रामलखन, निवासी रमगढ़वा, थाना बरगदवा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गुरुवार (25 जून) दोपहर करीब 1:36 बजे राजाबारी टोला परसा खुर्द के पास से उसे दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की 64 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 19.2 लीटर आंकी गई है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व, एएसपी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और सीओ निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल बलवंत यादव, रिक्रूट कांस्टेबल गौरव पासवान और महिला रिक्रूट कांस्टेबल प्राची वर्मा शामिल रहीं।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 30 मई को भी ठूठीबारी पुलिस ने 22.2 लीटर नेपाली शराब पकड़ी थी, जिससे साफ है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
लखनऊ अग्निकांड के बाद #गोरखपुर प्रशासन की खुली नींद, NST इंस्टीट्यूट में 3 फ्लोर की बिल्डिंग में न फायर NOC न एग्जिट गेट,जांच में मिली बड़ी लापरवाहीhttps://t.co/yIRzEF5hrg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 25, 2026













