बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, ट्रेड डील और राम मंदिर चोरी के खिलाफ दिया धरना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुऐ

प्रदर्शनकारियों ने दो बड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। पहला मुद्दा हाल में हुई ट्रेड डील को लेकर था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ट्रेड डील से देश के किसानों, व्यापारियों और आम जनता पर बुरा असर पड़ेगा। इसको लेकर उन्होंने सरकार से डील पर पुनर्विचार की मांग की।

दूसरा और अहम मुद्दा अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी का था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से सैकड़ों करोड़ रुपए के कीमती आभूषण और नगदी की चोरी हुई है, लेकिन इस पर अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर उन्होंने सीबीआई जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस धरना प्रदर्शन में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी गौरव जयराम अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे। गौरव जयराम प्रधान भाईपुर के साथ-साथ खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन और प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के पद पर भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.