धानी में शांति समिति की बैठक संपन्न, SO बृजमनगंज ने दिया आपसी सौहार्द का संदेश

महराजगंज

रविवार को महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी कस्बे में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना बृजमनगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रविवार को महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी कस्बे में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना बृजमनगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। SO मदन मोहन मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय के लोग आपस में भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं, इन्हें मिलजुल कर मनाएं।

बैठक में धानी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस अवसर पर सपा नेता मोहम्मद रजा, रमेश सैनी, पप्पू राईनी, सुनील सिंह, दीवान दिग्विजय पाटिल, धीरेन्द्र सहित पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.