बलिया
बलिया जनपद के राष्ट्रीय नाई महासभा जिला शाखा बलिया द्वारा राघोपुर रसड़ा स्थित गणेश जी पैलेस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के राष्ट्रीय नाई महासभा जिला शाखा बलिया द्वारा राघोपुर रसड़ा स्थित गणेश जी पैलेस में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने हुंकार भरी कि वे अपने लहू की अंतिम बूंद और जिंदगी की अंतिम सांस तक नाई समाज के हित और सम्मान के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए स्पष्ट कहा, “मैं संगठन के नाम पर किसी राजनीतिक पार्टी या राजनेता से गुप्त रूप से मोटी रकम लेकर अपने समाज के वोट को किसी भी हाल में नीलाम नहीं होने दूंगा।” राजमणि प्रसाद ने वित्तीय चुनौतियों का जिक्र करते हुए बताया कि वे किसी से आर्थिक सहयोग नहीं मांगते, बल्कि अपने परिवार के खर्चों में कटौती कर अपनी निजी कमाई से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन्हीं प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उन्होंने अपनी कार्यसमिति में किसी को कोषाध्यक्ष भी नियुक्त नहीं किया है। उन्होंने बताया कि समाज को एकजुट करने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वे बलिया सहित कुशीनगर, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज और लखनऊ जैसे दर्जनों जिलों का लगातार दौरा कर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने बलिया के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के समर्पित प्रयासों और समाज के सहयोग से ही सोनापाली गांव में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की भव्य प्रतिमा स्थापित हो सकी है। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













