खुर्जा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: DM और SP ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, कई का मौके पर निस्तारण

बुलंदशहर

बुलंदशहर, खुर्जा: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन शनिवार को खुर्जा तहसील सभागार में किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर, खुर्जा: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन शनिवार को खुर्जा तहसील सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने संयुक्त रूप से की।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने एक-एक फरियादी की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से तत्काल आख्या ली।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग से जुड़ी पैमाइश, वरासत, खसरा-खतौनी की त्रुटियों के साथ-साथ पुलिस से संबंधित कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चकरोड, नाली-खड़ंजा, पेंशन, राशन कार्ड और बिजली कनेक्शन से जुड़े कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सख्त निर्देश जारी

जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। SP ग्रामीण ने पुलिस से जुड़े मामलों में पीड़ितों को तत्काल न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

इस दौरान SDM खुर्जा, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत कृषि, पंचायती राज, पूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.