औरैया
औरैया जनपद के हरराजपुर स्थित सीएनजी पंप के समीप शुक्रवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के हरराजपुर स्थित सीएनजी पंप के समीप शुक्रवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके बाद विधि-विधान से गणेश पूजन और व्यास पीठ की पूजा-अर्चना कर कथा प्रारंभ की गई।

व्यास पीठ पूजन के अवसर पर मुख्य यजमान शिवलखन शुक्ल एवं उनकी धर्मपत्नी विमला शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। इस दौरान वी.डी. शुक्ल एडवोकेट और उनकी धर्मपत्नी सीमा शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय सरस कथा वाचक परमपूज्य संत आनंद चेतन जी महाराज का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को निहाल करते हुए पूज्य संत आनंद चेतन जी महाराज ने भगवान की महिमा और मानव जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और इसके श्रवण से मन को परम शांति व जीवन को सही दिशा मिलती है। आयोजक समिति और ग्रामवासियों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। कथा के समापन पर पूर्णाहुति, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













