नेपाल ले जाते समय अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

महराजगंज

परतावल/महराजगंज श्यामदेउरवा पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज श्यामदेउरवा पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित ने पूछताछ में बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम महराजगंज-कुशीनगर सीमा स्थित धरमौली नहर पुल से करीब 200 मीटर आगे भैंसा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम चैनपुर, थाना कोठीभार निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र साहनी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 जून को परतावल स्थित छातीराम देशी शराब भट्ठी के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचता था। उसने स्वीकार किया कि 15 जून को परतावल से चोरी की गई बाइक को भी वह नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित जितेंद्र साहनी के खिलाफ कुल 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें महराजगंज में 11, कुशीनगर में 10 तथा गोरखपुर जनपद में 5 मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, कांस्टेबल राजू यादव, विकास यादव, मनीष सिंह, पंकज यादव तथा आशीष यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.