सलेमपुर में लगा विशाल रक्तदान शिविर, समाजसेवी शिवा विजय ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर गीतांजलि जन कल्याण ट्रस्ट एवं ग्राम सलेमपुर के संयुक्त तत्वावधान में गांव में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर गीतांजलि जन कल्याण ट्रस्ट एवं ग्राम सलेमपुर के संयुक्त तत्वावधान में गांव में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बुलंद चैरिटेबल ब्लड सेंटर की चिकित्सीय टीम द्वारा संचालित इस शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया।

शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 87 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

इस अवसर पर अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र 67 के समाजसेवी शिवा विजय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया एवं रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिवा विजय ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

शिवा विजय ने गीतांजलि जन कल्याण ट्रस्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलेमपुर एवं बुलंद चैरिटेबल ब्लड सेंटर की पूरी टीम का इस पुण्य एवं सराहनीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं व गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.