बृजमनगंज में जनसंवाद कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, ट्रेन ठहराव के लिए चेयरमैन राकेश ने सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर देर शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे महराजगंज के सांसद, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर देर शाम आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे महराजगंज के सांसद, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहीं।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने सरकार के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में भयमुक्त समाज, सुशासन और बिना भेदभाव के हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण और उत्तर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन की अपील की। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी बंधुओं, सम्मानित नागरिकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सभासद जेपी गौड़ ने किया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने क्षेत्रवासियों व यात्रियों की सहूलियत के लिए केंद्रीय मंत्री को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य रूप से गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 1581/1582) के बृजमनगंज स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई, ताकि स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों व आम जनता को आवागमन में सुविधा हो सके। इसके अलावा रेलवे आरक्षण केंद्र की स्थापना, शुद्ध पेयजल, शयनकक्ष, सुसज्जित शौचालय और स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी गई। केंद्रीय मंत्री ने इन सभी मांगों को जायज ठहराते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, आशीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.