औरैया सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

औरैया

औरैया शासन के मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया शासन के मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर औरैया में जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।

अधिकारियों ने मौके पर प्राप्त शिकायतों के पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाले मामलों को लटकाया न जाए और पीड़ित को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी , उपजिलाधिकारी  सदर सहित विभिन्न विभागों के जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्हें अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का टास्क सौंपा गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.