02 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व 02 अवैध चाकू बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20.06.2026 को थाना पहासू पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर बंबेल बम्बे के पास से 02 शातिर वाहन चोरों को चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेन्द्रपाल पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम खुशालगढ़ थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर तथा मुकेश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम करोरा थाना पहासू जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 01 मोटर साइकिल टीवीएस रेडर बिना नंबर प्लेट चोरी की एवं 02 अवैध चाकू बरामद किये हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना पहासू पर मु0अ0सं0-190/26 धारा 317(5)/345(3) बीएनएस व 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं।

इनके द्वारा जनपद बुलंदशहर व आस-पास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी कर सस्ते दामों में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है। अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इस सफलता में अमित कुमार प्रभारी थाना पहासू, उ0नि0 राजीव चौहान, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार सोलंकी, उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, है0का0 अनुज सोलंकी व रि0का0 धर्मेन्द्र कुमार की मुख्य भूमिका रही। यातायात पुलिस बुलंदशहर ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.