बुलंदशहर
बुलंदशहर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयुष विभाग द्वारा मल्का पार्क में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयुष विभाग द्वारा मल्का पार्क में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान शामिल हुए।

प्रातः 6 बजे शुरू हुए शिविर में जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सैकड़ों नगरवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ योगासन किए। उन्होंने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। उन्होंने कहा, “रोजाना योग ही निरोगी जीवन का राज है। यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।”
जिलाध्यक्ष ने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल और नशे की लत छोड़कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्त जीवन के लिए योग सबसे बड़ी औषधि है।
आयुष विभाग के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों और उनके लाभों की जानकारी दी। शिविर का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। इस दौरान जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026








