सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन, प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, त्वरित मक्का गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, त्वरित मक्का गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

केमिकल छोड़ प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: जगदंबिका पाल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से हमारी भूमि की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है। अब समय आ गया है कि किसान प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है और सिंचाई योजनाओं का सीधा लाभ लाखों किसानों को मिल रहा है।

कालानमक चावल और मखाना बदल रहे हैं जिले की सूरत
सांसद पाल ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि जिले में कालानमक चावल का क्षेत्रफल 2 हजार हेक्टेयर से बढ़कर अब 18 हजार हेक्टेयर हो गया है। इसके साथ ही, सोहना क्षेत्र में मखाना की खेती भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे स्थानीय किसानों के लिए कमाई के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

किसान ही देश की अर्थव्यवस्था का आधार: जय प्रताप सिंह

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह किसानों पर टिकी है। सरकार किसानों को मृदा परीक्षण  और नैनो यूरिया जैसे आधुनिक नवाचारों से जोड़कर सशक्त बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसान सम्मान निधि और स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

वहीं, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी देश का अन्न भंडार भरने वाले किसानों को सरकार गुणवत्तापूर्ण बीज और हर संभव तकनीकी सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने भी जैविक खेती को समय की मांग बताते हुए वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में खेती करने की सलाह दी।

प्रदर्शनी का अवलोकन और लाभार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कृषि स्टॉलों और प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्राकृतिक और जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नवजात बच्चों का अन्नप्राशन और टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह ने सभी आगंतुकों और किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय सहित भारी संख्या में कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.