बुलंदशहर: शिकारपुर के नए CO प्रमोद कुमार सिंह का अपराधियों को कड़ा संदेश, ‘अवैध धंधे छोड़ो या जेल जाओ’

बुलंदशहर

शिकारपुर, बुलंदशहर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिकारपुर, बुलंदशहर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नवनियुक्त क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का ऐलान कर दिया।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद CO प्रमोद कुमार सिंह ने सर्किल के सभी कोतवालों, थानाध्यक्षों, एसएसआई और उपनिरीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए।

पुलिसकर्मियों को चेतावनी

CO ने दो टूक कहा कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी अपराधियों या गलत काम करने वालों के साथ संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

अपराधियों और माफियाओं को अल्टीमेटम

सीओ ने क्षेत्र के अपराधियों और माफियाओं को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने गांजा तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, अवैध मिट्टी खनन, कालाबाजारी, भू-माफिया और सट्टेबाजी जैसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को तुरंत सुधरने और काले धंधे छोड़ने का अल्टीमेटम दिया।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सीओ के इस तेवर से पुलिस महकमे के साथ-साथ अपराधियों में भी हड़कंप है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.