बहराइच में बारिश के बाद आबादी की ओर रुख कर रहे जंगली हाथी: फसलों को रौंदा, वन विभाग ने हांका लगाकर जंगल खदेड़ा

बहराइच

बहराइच जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी (फॉरेस्ट रेंज) से निकलकर जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों की तरफ आने का सिलसिला जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी (फॉरेस्ट रेंज) से निकलकर जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों की तरफ आने का सिलसिला जारी है। कतर्नियाघाट जंगल से भटककर दो जंगली हाथी पास के ही एक गांव में जा घुसे और जमकर उत्पाद मचाया। हाथियों ने ग्रामीणों की कई बीघा खड़ी फसल को रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते जंगलों में पानी भरने और भोजन की तलाश में हाथियों का जोड़ा आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। गांव के खेतों में अचानक दो विशालकाय हाथियों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद पटाखे फोड़कर, शोर मचाकर और हांका लगाकर दोनों हाथियों को सुरक्षित वापस कतर्नियाघाट के जंगलों की ओर खदेड़ा। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, फसल के भारी नुकसान को देखते हुए पीड़ित किसानों ने मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं वन विभाग ने सीमावर्ती गांवों में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.