कलयुग है साहब !मुंबई के पूर्व कपड़ा व्यापारी का वृद्धाश्रम में निधन, बेटियों ने ऑनलाइन पैसे भेजकर कराया अंतिम संस्कार

मुंबई

मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुंबई में कभी बड़े कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) का हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। दुखों और उपेक्षा के बीच अंतिम सांस लेने वाले शिवचरण पिछले तीन सालों से इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी इसी आश्रम में देहांत हो चुका था।

मंगलवार को शिवचरण की मृत्यु के बाद जब आश्रम प्रबंधन ने इसकी सूचना उनकी तीन बेटियों—जो सभी पेशे से शिक्षिका हैं—को दी, तो किसी भी बेटी ने पिता के अंतिम दर्शन के लिए आने से इनकार कर दिया। किसी ने समय की कमी का हवाला दिया तो किसी ने दूरी का बहाना बना दिया।

हैरान करने वाली बात यह रही कि बेटियों ने पिता के अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन ₹5100 ट्रांसफर कर दिए और वृद्धाश्रम वालों को सोनीपत में ही अंतिम क्रिया संपन्न करने को कह दिया। इतना ही नहीं, जब मुखाग्नि देने और अंतिम संस्कार की बात आई, तो बेटियों ने वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया लाइव दिखाने का अनुरोध किया। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों के खोते वजूद और बुजुर्गों के प्रति संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.