बलिया
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई और सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज, समाज कल्याण, सहकारिता, चकबंदी, विद्युत और कृषि विभाग में शिकायतों के अवलोकन तक में लापरवाही पाई गई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर विद्युत विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस आख्या पर केवल एल-1 स्तर के अधिकारी ही हस्ताक्षर करेंगे, अधीनस्थ कर्मचारियों के हस्ताक्षर पाए जाने पर संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया जाएगा।
सीएम डैशबोर्ड में ग्राम्य विकास और सेतु निर्माण की रैंकिंग ‘डी’ तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की रैंकिंग ‘सी’ मिलने पर डीएम ने डीसी मनरेगा समेत संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जिले की विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












