औरैया
औरैया उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के आदेशानुसार, गुरुवार 18 जून को ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के आदेशानुसार, गुरुवार 18 जून को ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ‘सेव लाइफ फाउंडेशन’ के सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम ने शिरकत की।

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनेगा एक्शन प्लान
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना, सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हादसों की रोकथाम के लिए सभी विभागों के समन्वय से एक मजबूत कार्य योजना तैयार करना था।
‘ब्लैक स्पॉट’ की पहचान और जनजागरूकता पर जोर
विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई इस चर्चा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों, जिले के दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने और वहां किए जाने वाले सुधारात्मक व निरोधात्मक उपायों पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने और आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026












