जौनपुर
जौनपुर जनपद के तेजीबाजार थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोप में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के तेजीबाजार थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में तत्परता दिखाते हुए विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोप में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कामयाबी कलिंजरा मोड़ के पास से घेराबंदी कर हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेश पुत्र स्व. बेचन राम, उसके भाई रमेश उर्फ कल्लू पुत्र स्व. बेचन राम और संगीता पत्नी अनिल के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी ग्राम ब्राह्मणपुर, थाना तेजीबाजार के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ तेजीबाजार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 123/2026, धारा 108 के तहत मामला पंजीकृत है।
पंचायत में मांगी थी माफी, फिर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश का गांव की ही संगीता (पत्नी अनिल) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो सप्ताह पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा गया था, जिसके बाद गांव में बाकायदा पंचायत बैठी थी और सुरेश ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी।
मंगलवार की रात इसी अवैध संबंध को लेकर सुरेश और उसकी पत्नी आरती के बीच घर में भारी विवाद हुआ। इस झगड़े के बाद विवाहिता आरती ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल रवाना
घटना के बाद मृतका आरती की मां विमला देवी ने तेजीबाजार थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी बेटी के पति सुरेश, जेठ रमेश उर्फ कल्लू और पति की प्रेमिका संगीता पर आरती को जहर देकर मार डालने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कलिंजरा मोड़ से तीनों को दबोच लिया।
इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (SI) शान मोहम्मद खाँन, कांस्टेबल राहुल पाण्डेय, कांस्टेबल हेमन्त पाण्डेय और महिला कांस्टेबल सौम्या भारती शामिल रहीं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













