बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते 1 अप्रैल 2025 से 31 मई 2026 तक महज 14 महीनों में 2163 अभियोगों में कुल 2905 अपराधियों को न्यायालय से सजा कराई गई है।

SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मॉनीटरिंग सैल, अभियोजन शाखा, कोर्ट मोहर्रिर, कोर्ट पैरोकार, विशेष लोक अभियोजक, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता व अभियोजन अधिकारियों के साथ मिलकर लंबित मामलों में मजबूत पैरवी की। इसका नतीजा रहा कि बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा मिल सकी।
213 अपराधियों को आजीवन कारावास
सजा का ब्यौरा देखें तो 89 मामलों में 213 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 9 मामलों में 11 अपराधियों को 20 साल से अधिक की सजा मिली। 30 मामलों में 32 अपराधियों को 10 से 19 साल तक की सजा हुई। सबसे ज्यादा 1402 मामलों में 1961 अपराधियों को 5 साल से कम की सजा कराई गई। वहीं 607 मामलों में 625 अपराधियों पर अर्थदण्ड लगाया गया।
हत्या-दुष्कर्म में भी सख्त सजा
अपराध के हिसाब से बात करें तो हत्या के 72 मामलों में 192 अपराधियों को सजा हुई। दहेज हत्या के 30 मामलों में 36, दुष्कर्म के 49 मामलों में 62 और पोक्सो एक्ट के 55 मामलों में 65 अपराधियों को सजा कराई गई। गैंगस्टर के 32 मामलों में 62 अपराधियों को दंडित किया गया। इसके अलावा अन्य भादवि के 1919 मामलों में 2479 अपराधियों को सजा दिलाई गई।
क्या है ऑपरेशन कन्विक्शन
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा माननीय न्यायालयों में लंबित चल रहे अभियोगों के शीघ्र निस्तारण के लिए 1 जुलाई 2023 से ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाकर अपराध पर लगाम लगाना है।
SSP दिनेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगे भी इसी तरह प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा कराई जाए।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













