बुलंदशहर: सीओ सिटी ने कोतवाली देहात व यातायात पुलिस संग कांवड़ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में पवित्र कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पवित्र कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) प्रखर पाण्डेय ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात श्री रविरतन सिंह तथा यातायात प्रभारी श्री राजपाल सिंह तोमर के साथ भूड़ चौराहे से चौकी क्षेत्र बराल तक कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के लिहाज से स्थापित की गई अस्थायी पुलिस चौकियों, पिकेटों तथा बैरियर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी और यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिए कड़े निर्देश

क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर तैनात संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए:

कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त और पैनी नज़र (सतर्कता) बनाए रखी जाए।

श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए, इसके लिए यातायात प्रबंधन को पूरी तरह सुचारु रखा जाए।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और हेल्प लाइन नंबरों को क्रियाशील रखा जाए।निरीक्षण के दौरान पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.