बुलंदशहर: श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर भव्य शोभायात्रा, खुदादा से अनूपशहर गुरुद्वारा साहिब तक उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपदके दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिख समुदाय द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपदके दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिख समुदाय द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान एवं मानवता के संदेश को स्मरण किया।

यह भव्य शोभायात्रा ग्राम खुदादा से प्रारंभ होकर अनूपशहर गुरुद्वारा साहिब तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल राजपूत, उपनिरीक्षक दानिश अंसारी एवं कांस्टेबल नागेंद्र चौधरी ने अपने पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन किया। उनकी सतर्कता के चलते शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपक, पूर्व प्रधान कपिल, अनिल सिंह, महाराज पुष्पेंद्र सिंह, कौशिंदर सिंह, रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धापूर्ण प्रणाम अर्पित करते हुए उनके त्याग, बलिदान, सेवा और मानवता के आदर्शों को स्मरण किया। सभी ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.