बुलंदशहर: बुद्धपुर मुमरेजपुर में पूसा संस्थान ने किसानों को बांटे उन्नत बीज और कृषि उपकरण, किसानों के चेहरे खिले

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, पूसा (नई दिल्ली) द्वारा विकास खंड के ग्राम पंचायत बुद्धपुर मुमरेजपुर में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों के लिए एक विशेष कृषि जागरूकता एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, पूसा (नई दिल्ली) द्वारा विकास खंड के ग्राम पंचायत बुद्धपुर मुमरेजपुर में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों के लिए एक विशेष कृषि जागरूकता एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए गए।

120 किसानों को मिली वेजिटेबल किट और कृषि यंत्र

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में गाँव के लगभग 120 जरूरतमंद किसानों को खरीफ सीजन के मद्देनजर बाजरा एवं मूंग के उन्नत बीज वितरित किए गए। इसके साथ ही खेती-किसानी को आसान बनाने के लिए आवश्यक उपकरण जैसे खुरपी, दराती और स्पेशल वेजिटेबल किट भी प्रदान की गई। मुफ्त कृषि सामग्री पाकर किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक और डिजिटल खेती के टिप्स

कार्यक्रम में पूसा संस्थान से पहुंचे कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की आय दोगुनी करने और लागत घटाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं:

जैविक खेती और मृदा स्वास्थ्य: संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सौमेन पाल ने मिट्टी की सेहत (मृदा स्वास्थ्य), जैविक खेती के फायदों और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन बढ़ाने के अचूक उपाय बताए।

डिजिटल कृषि का महत्व: वहीं वैज्ञानिक डॉ. मो. यासीन ने बदलते दौर में डिजिटल कृषि के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे किसान भाई नई मोबाइल तकनीकों और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर अपनी खेती को अधिक स्मार्ट और मुनाफेदार बना सकते हैं।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, ग्रामीणों ने जताया आभार

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति डॉ. भीमप्रकाश भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बीज व आधुनिक उपकरण प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थी किसानों ने पूसा संस्थान और ग्राम प्रधान का दिल से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जमीनी आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और पारंपरिक खेती छोड़कर आधुनिक कृषि अपनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.