महराजगंज: बदलते मौसम से बढ़ा बीमारियों का प्रकोप, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लगातार करवट बदल रहे मौसम का सीधा असर आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लगातार करवट बदल रहे मौसम का सीधा असर आम जनजीवन और स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। कभी तेज धूप और उमस, तो कभी आंधी-बारिश के कारण वायरल बुखार, डायरिया, सर्दी-खांसी और पेट जनित रोगों के मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर वार्डों तक में पैर रखने की जगह नहीं है।

मौसम के इस उतार-चढ़ाव अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 29°C का सबसे गंभीर असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। अस्पताल के अधिकांश वार्ड पूरी क्षमता के साथ भरे हुए हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

मासूमों में संक्रमण को लेकर बढ़ी चिंता

अस्पताल प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता बच्चों का स्वास्थ्य बनी हुई है। जिला अस्पताल के बाल रोग वार्ड और आईसीयू में इस समय बुखार व डायरिया से पीड़ित 24 से अधिक बच्चों का उपचार चल रहा है।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने बताया कि मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के दौरान बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) प्रभावित होती है। उन्होंने सलाह दी है कि लोग खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करें, स्वच्छ पानी पिएं और बच्चों को धूप व बारिश से बचाएं। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.