जौनपुर: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित, 2047 तक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

जौनपुर

जौनपुर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन प्रबुद्ध जन’ का भव्य आयोजन किया गया। “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय पर आधारित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाना था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन प्रबुद्ध जन’ का भव्य आयोजन किया गया। “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विषय पर आधारित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग से सक्रिय जनभागीदारी का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने भी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। समापन पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.