बिजनौर
बिजनौर जनपद के नहटौर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के वार्षिक तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय चिंतन शिविर’ में भाग लेने के लिए नहटौर ब्लॉक से किसानों का पहला जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के नहटौर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के वार्षिक तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय चिंतन शिविर’ में भाग लेने के लिए नहटौर ब्लॉक से किसानों का पहला जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हो गया है। यह राष्ट्रीय शिविर 16 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर से किसान जुट रहे हैं।
यह शिविर भाकियू के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा शुरू की गई ऐतिहासिक परंपरा के तहत हर साल आयोजित होता है। बाबा टिकैत ने हरिद्वार में किसानों की बैठकों के लिए ‘लाल कोठी’ और स्नान के लिए ‘वीआईपी घाट’ की सुविधा दिलाने हेतु लंबा संघर्ष किया था। तभी से हर वर्ष इन तिथियों में यह वैचारिक मंथन शिविर आयोजित किया जाता है।
शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों के ठहरने और भोजन (भंडारे) की व्यवस्था बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और मेरठ सहित आसपास के जिलों के किसान आपसी सहयोग से करते हैं। नहटौर से रवाना हुए जत्थे में ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार, पूर्व युवा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत तुषियर, धीरेंद्र सिंह, विमल कुमार, नरेंद्र सिंह और सुनील कुमार धनकड़ सहित कई किसान शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













