जौनपुर
जौनपुर जफराबाद जंक्शन पर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने सेकंड साइड एंट्री गेट और अन्य यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर अपना अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जफराबाद जंक्शन पर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने सेकंड साइड एंट्री गेट और अन्य यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर अपना अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए जंक्शन पर जीआरपी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है।

जज सिंह अन्ना की मुख्य मांग है कि जफराबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की तरफ सेकंड साइड एंट्री गेट का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही वहां टिकट बुकिंग काउंटर, पैसेंजर शेड, शौचालय, बिजली, पेयजल और सुगम रास्ते जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अन्ना का तर्क है कि इस गेट के बनने से कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल और प्रमुख शिक्षण संस्थानों की ओर जाने वाले करीब 80 प्रतिशत रेल यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।
रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी
यात्रियों को हो रही दिक्कतों को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि बीती 24 मई को स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक द्वारा प्लेटफॉर्म 4 की ओर जाने वाली अस्थाई विकास गली को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अन्ना ने 10 जून को डीआरएम से भी मुलाकात की थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत अपना अनशन शुरू किया है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












