जौनपुर
जौनपुर जनपद के केराकत तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार के आदेश पर राजस्व और पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर अवैध रूप से खड़ी की गई बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर ग्रामीणों का रास्ता साफ करा दिया।
मामला आराजी संख्या 413 का है, जो सरकारी खाते की भूमि है और ग्रामीणों के आवागमन का एकमात्र मार्ग है। शिकायतकर्ता कल्पनाथ के अनुसार, कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर इस सरकारी जमीन का एक हिस्सा पंचनामे के जरिए बेच दिया था। इस मामले में मुनालाल नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 67 के तहत तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है।
धमकी देकर कब्जे का प्रयास, IGRS से हुई कार्रवाई
आरोप है कि संतन, रामचंदर, रामजीत और संतोष सहित अन्य लोगों ने पीड़ित कल्पनाथ को डरा-धमकाकर सरकारी जमीन पर जबरन बाउंड्रीवॉल खड़ी कर दी थी, जिससे ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। कल्पनाथ की ओर से आई.जी.आर.एस. (IGRS) पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल और राजस्व टीम ने अवैध निर्माण को ढहाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












