बिजनौर
बिजनौर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे योग सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे योग सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को अमृत सरोवर अंम्हेड़ा में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र में जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
प्रातः 6:00 बजे शुरू हुए इस सत्र में योगाचार्य प्रशांत महर्षि ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया।
इन संस्थाओं और अधिकारियों का रहा सहयोग
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विल्सन द्वारा किया गया।
आयोजन में क्रीड़ा भारती, गोविंदा मॉर्निंग क्लब, गायत्री परिवार और आईएनओ जैसी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आरती गुप्ता और सुरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शैलेन्द्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग ही स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का असली आधार है।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













