बिजनौर
बिजनौर जनपद के राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर ने बुधवार को इंदिरा बाल भवन में एक भव्य विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक मंसूर ने बुधवार को इंदिरा बाल भवन में एक भव्य विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित की गई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और जिलाधिकारी जसजीत कौर भी मौजूद रहीं।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तारिक मंसूर ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
सांसद ने कार्यक्रम में कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास और उद्योग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृति-पत्र भी वितरित किए गए। डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित की गई सरकार की उपलब्धियां दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













