पहासू
बुलंदशहर जनपद के पहासू नगर स्थित अनाज मंडी रोड पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू नगर स्थित अनाज मंडी रोड पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सरकारी अस्पताल के पास एक नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाली में नवजात का शव पड़ा देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने नगर पंचायत कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की मदद से नवजात के शव को नाली से बाहर निकलवाया।
दोषियों की तलाश: इस अमानवीय घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के क्षेत्रों और सरकारी अस्पताल के समीप लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां कौन और किस समय फेंक कर गया था।
पुलिस ने शव को दफनाया, जांच जारी
थाना प्रभारी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई है। नाली से बरामद हुए नवजात के शव/भ्रूण को पूरी विधिक प्रक्रिया और नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से दफना दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि यह कृत्य बेहद गंभीर और अमानवीय है, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है और दोषियों को जल्द ही चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महराजगंजकोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरवा दिगम्बर में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 30 वर्षीय युवक का शव नहर के रेगुलेटर पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया।@maharajganjpol pic.twitter.com/wu78lcbKCk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026












