बुलंदशहर: नरौरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 दिन के भीतर बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा; माल समेत 3 शातिर चोर गिरफ्तार

नरौरा

बुलंदशहर जनपद की नरौरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बंद मकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का महज 10 दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की नरौरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बंद मकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का महज 10 दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त सब्बल और एक वोटर आईडी कार्ड बरामद किया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, चौढेरा किला निवासी राजकरण सिंह ने अपने बंद पड़े मकान में चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने बीते 6 तारीख को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

चोरों के पास से बरामद हुआ यह सामान

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जामा तलाशी और निशानदेही पर अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद हुआ:

आभूषण: सफेद धातु (चांदी) के बच्चों के 4 खड़ुए, 1 जोड़ी पाजेब, 1 जोड़ी तोड़िया पायल और 2 जोड़ी बिछुए सहित 1 पीली सोने की अंगूठी।

दस्तावेज व नकदी: रघुवीर (पत्नी भूप सिंह) का एक निर्वाचन (वोटर) कार्ड और ₹1,710 नकद।

औजार: घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया 1 लोहे का सब्बल।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (25 वर्ष) पुत्र यादराम उर्फ यादू, दीपक (20 वर्ष) पुत्र रंजीत सिंह (दोनों निवासी चौढेरा, नरौरा) और विजय उर्फ कालिया (28 वर्ष) पुत्र छत्रपाल (निवासी बदायूं, वर्तमान निवासी चौढेरा) के रूप में हुई है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी: इस त्वरित खुलासे को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी भुवनेश कुमार, उपनिरीक्षक सोनू शर्मा, उपनिरीक्षक अखिलेश निखिल कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार और आरक्षी कृष्ण शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.