औरैया
औरैया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सहायल थाना प्रभारी विनोद राजपूत के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बलेपुर्वा मोड़ (दिबियापुर-बेला रोड) के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से अभियुक्त कन्हैया (26 वर्ष, पुत्र जयपाल सिंह यादव, निवासी कासिमपुर खुशीपुरा, थाना दादौं, जनपद अलीगढ़) को सुबह करीब 10:47 बजे दबोच लिया।
पकड़ा गया अभियुक्त सहायल थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 182/2020 के तहत धारा 363, 366, 504, 370(4), 372, 373, 376(1) आईपीसी और 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
विनोद राजपूत (प्रभारी निरीक्षक, थाना सहायल)
उ.नि. राजीव कुमार (थाना सहायल)
कास्टेबल 914 सुधीर कुमार (थाना सहायल)
कास्टेबल 272 मनोज कुमार (थाना सहायल)
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













