संभल
संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंजना में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का संभल पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंजना में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का संभल पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ‘ऑनर किलिंग’ (सम्मान के नाम पर हत्या) के इस मामले में मृतका के सगे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका मुस्कान (20 वर्ष) का अपने मौसेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी से निकाह करने की जिद पर अड़ी थी। परिवार इसके सख्त खिलाफ था। इसी बात को लेकर 11 और 12 जून को भी भाई सनी मोहम्मद और मुस्कान के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। घटना के दिन जब मां खेत पर गई थी, तब मौका पाकर सनी ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को चारपाई पर छोड़कर फरार हो गया।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शक के आधार पर जब भाई सनी मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि परिवार की बदनामी के डर से उसने बहन को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव के कब्रिस्तान से छुपाया गया तमंचा बरामद कर लिया है और कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













