महराजगंज
महराजगंज जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और कुल 6 नमूने संग्रहित किए।
मुख्य रूप से फरेंदा रोड स्थित ‘विष्णु इंटरप्राइजेज’ से पतंजलि ब्रांड का मिक्स्ड अचार व मिक्स्ड फ्रूट जैम, ‘अन्नपूर्णा सुपर मार्ट’ से वाटिका ब्रांड का मिक्स्ड अचार व वीबा ब्रांड का टोमैटो कैचप तथा सिसवा बाजार स्थित ‘गोपाल ब्रदर्स’ से आम का अचार और सेजवान चटनी के नमूने जांच के लिए लिए गए।
विभाग के अनुसार, सभी 6 नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी व नमूना संग्रहण की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत और पवन गौड़ शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













