महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को निचलौल थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को निचलौल थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के मद्देनजर आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। प्रशासन ने अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें।
बैठक में मौजूद सभी प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया और पर्व को पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प जताया।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













